शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- पुवायां। पुलिस ने इण्डर कॉलेज मैदान में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। गश्त के दौरान मिली सूचना पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों के पास नकदी और फड़ से रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। कुल 2260 रुपये और 52 पत्तों की ताश पकड़ी गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी जुआ खेलने का मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...