शाहजहांपुर, मार्च 11 -- सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को एक मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर दायित्व संभाला। इस दौरान अध्यक्ष अमरपाल गर्चा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार की गरिमा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज विष्णु कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल तथा अवंतिका त्रिपाठी (जेएम) मौजूद रहीं। पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद राठौर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरपाल गर्चा को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष अमरपाल गर्चा ने अपनी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में महामंत्री रामरेश चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय मिश्रा, वरिष्ठ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.