शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसा पुवायां-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण धोबी (35) अपनी पत्नी सीमा (32), बेटी दीक्षा (10) और तीन वर्षीय बेटे नैतिक के साथ बाइक से पुवायां में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह समारोह समाप्त होने के बाद अरुण अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से वापस निगोही लौट रहा था। इसी दौरान पुवायां बाईपास पर बाइक गलत दिशा में चली गई, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण, दीक्षा और नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.