शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर।जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने थाना पुवायां का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अपराध रजिस्टर, जीडी, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, लंबित विवेचनाएं तथा वारंट-समन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह की व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पुवायां मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.