शाहजहांपुर, मार्च 29 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के हरदोई में अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 हजार रुपये मंगवाए, लेकिन रकम मिलने के बाद भी युवक को नहीं छोड़ा। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दबिश देकर किशोर को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पटई गांव के मजरा शंभूपुर निवासी लालाराम का 18 वर्षीय पुत्र हैप्पी रविवार को गांव के कुछ लड़कों के साथ हरदोई में सोलर का काम करने गया था। बताया गया कि सभी लोग बस से पिहानी चुंगी पहुंचे। जैसे ही हैप्पी बस से उतर रहा था, तभी कुछ लोग वहां आ गए और उसे जबरन पकड़ लिया। साथ गए अन्य युवक डरकर मौके से भाग निकले और घटना की सूचना परिजनों को दी।परिजनों के मुताबिक बाद में हैप्पी के मोबाइल से फोन कर 40 हजार रुपये डालने को कहा गया। रकम भेजने के बाद भी जब कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.