पूर्णिया, जून 22 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज क्षेत्र की चिकनी डुमरिया पंचायत अंतर्गत दमैली से बंगाली टोला को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुल सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पुल के दोनों किनारों पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने तथा पुल से सटे खतरनाक मोड़ के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में दो पहिया चार पहिया एवं सभी प्रकार के वाहन सहित राहगीर आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासी रामसुंदर सरकार, हरकुमार दास, अजय दास, प्रमोद दास एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल के समीप स्थित तीखा मोड़ वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। रेलिंग नहीं होने से थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों न...