रायबरेली, मार्च 23 -- खीरों, (रायबरेली) संवाददाता। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के समीप रायबरेली-सेमरी मुख्य मार्ग पर बने बसहा नाला पुल से एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। हादसा सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे हुआ। कार सवार चालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी युवराज (38) और आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद (40) स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे। बछरावां निवासी मनोज पुत्र बुद्धीलाल (25) कार चला रहा था। सुबह साढ़े पाँच बजे बसहा नाला पुल पर पहुँचते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुँचाया।प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.