पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे लोग
लातेहार, जून 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के टोरी रेलवे फाटक के समीप परसाही होते हुए जमीरा महुआमिलान स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित वेन्यू कार परसाही पुल से नीचे जा गिरी। हालांकि, इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि परसाही पुल के समीप सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.