पुल से नीचे गिरने से साइकिल सवार की मौत, एक घायल
गुमला, जून 19 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो-कमलपुर रोड में शुक्रवार शाम कमलपुर टर्निंग के समीप पुल से नीचे गिरने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान पड़कीटोली निवासी डहरु उरांव (55) के रूप में हुई है। वहीं घायल भरनो टंगराटोली निवासी सोमरा उरांव (40) बताया गया है।जानकारी के अनुसार डहरु उरांव और सोमरा उरांव एक ही साइकिल से भरनो की ओर से कमलपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान कमलपुर टर्निंग स्थित पुल पर साइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों साइकिल समेत पुल के नीचे गिर गए। पुल के नीचे गहरा गड्ढा होने के कारण डहरु उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल सोमरा उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.