मऊगंज, अप्रैल 16 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के पिपराही गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब अदवा नदी में डूबकर 2 मासूम बच्चों की जान चली गई। एक ग्रामीण ने दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरु की।पुल से नदी में छलांग लगाकर खेल रहे थे बच्चे पूरी घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही चौकी के पिपराही गांव की है। बुधवार की दोपहर दो मासूम बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, खेलते-खेलते वे अदवा नदी के पुल पर पहुँच गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पुल से नदी में छलांग लगाकर खेल रहे थे, तभी वो गहरे पानी में चले गए। पानी ज्यादा गहरा था, जिसके चलते वो उसमें डूब गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.