पुल से धकेलने के आरोपी पति का पुलिस को मिला लोकेशन
रांची, सितम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पैका पुल से 22 वर्षीय पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो उर्फ सुरेश महतो की मोबाइल लोकेशन ईचागढ़ क्षेत्र में मिली है। अनगड़ा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने परिचितों से कहा कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ कहीं चली गई है। वहीं लखीमनी का वीडियो सामने आने के बाद उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि पत्नी ने खुद नदी में छलांग लगाई थी। लखीमनी के मायके वाले जब रेलाडीह पंचायत के मधुकमा स्थित ससुराल पहुंचे तो आरोपी की मां ने कहा कि उसका बेटा ऐसा नहीं कर सकता और शनिवार से घर नहीं आया है। परिजनों ने बताया कि रिश्ता तय होने के चार दिन के अंदर ही दोनों की शादी कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि मिथुनजय का गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.