पुल से टकराकर कार सड़क पर पलटी
हल्द्वानी, मार्च 15 -- कालाढूंगी। हल्द्वानी मार्ग में कालाढूंगी के पास बोरपुल में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी लोग सकुशल बच गए। कार में एक बच्चा सहित तीन लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पानीपत निवासी 45 वर्षीय विकास गर्ग पुत्र पुरुषोत्तम, 42 वर्षीय आशीष बंसल पुत्र हरिओम बंसल और 13 वर्षीय मनीष पुत्र ईशान बाजपुर से कालाढूंगी की ओर कार से आ रहे थे। तभी बोरपुल में कार पुल से टकरा गई। हादसे के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार हटवाकर जाम खुलवाया। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि हादसे में सभी लोग सकुशल बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.