गोड्डा, अप्रैल 18 -- महागामा,एक संवाददाता, शनिवार को महागामा ऊर्जानगर स्थित शिव मंदिर जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के समीप बने पुल से जा टकराई। हादसे के समय सड़क पर स्कूल जा रहे कई बच्चे मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे पुल से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त कई स्कूली बच्चे उसी रास्ते से गुजर रहे थे।संजोगवबश बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुल के किनारे भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। लोगों ने चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया।हालांकि घटना में कार के ड्राइवर को किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.