पुल से गिरा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
चक्रधरपुर, जून 7 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा के खूंटपाई-दौड़बो मार्ग पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के चालक ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर सोनुवा के बारी गांव की है। इसपर अवैध बालू लदा था। शुक्रवार देर रात दोड़बो से खूंटपाई होते हुए बेड़ाहुंडरू के रास्ते ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू की ढुलाई करने के दौरान यह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर के इंजन को किसी तरह वहां से निकाल लिया गया है लेकिन ट्रॉली फंसी हुई है। वहीं ट्रैक्टर के पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.