पुल से उतरते समय बाइक समेत पानी में बहा परिवार, पति-बच्चों के सामने मासूम समेत नदी में डूबी महिला
मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद जिले में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मझोला थाना क्षेत्र में हर्बल पार्क के पीछे मलकद्दा में गागन नदी पर बने अस्थाई पुल से उतरने के दौरान बाइक फिसल कर गागन नदी में गिर गई। हादसे में छजलैट थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी दंपति और उनके तीन बच्चे नदी में बह गए। थोड़ी दूर पर खड़े युवकों ने किसी तरह पति और दो बच्चों को बाइक समेत नदी से बाहर निकाल लिया। जबकि महिला और उसका दो साल का मासूम बेटा नदी में डूब गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने महिला का शव नदी से बरामद कर लिया। बच्चे की तलाश जारी है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ मायके में भाइयों को राखी बांधने के बाद घर लौट रही थी। छजलैट के गांव महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी किरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.