महोबा, फरवरी 3 -- पनवाड़ी,संवाददाता। जर्जर पुल की मरम्मत में हो रही देरी से आग बबूला लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों का आरोप है कि जर्जर पुल हादसों को दावत दे रहा है। विकास खंड के दुलारा गांव में जर्जर पुल लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। मंगलवार को आग बबूला ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना है कि पुल पनवाड़ी, जैतपुर ब्लाक को जोड़ने वाला है। पिछले पांच माह से जर्जर पुल की मरम्मत की मांग उठाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चे पुल से निकलते है जिससे खतरा रहता है। कई बार अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिया जा चुका है। मगर अधिकारियों द्वारा सड़क मरम्मत पर ध्यान नही दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान घासीराम ने बताया कि...