पुल बन जाने के बाद रुकने लगा पानी, नाराज लोगों का प्रदर्शन
महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। श्यामदेउरवां चौराहे पर बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित रानीपुर रजवाहा नहर पर नये पुल का निर्माण के बाद बगल में सड़क नीची हो गई है। नाली व जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पुल के पास बरसात का पानी रुकने लगा है। हल्की बारिश में भी राह चलना दूभर हो जा रहा है। इससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बड़हरा बरईपार, सोनकटिया समेत दर्जन भर गांवों के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत के लिए इसी सड़क से श्यामदेउरवां चौराहे पर आते हैं। विकल्प के रूप में कोई दूसरा मार्ग न होने के कारण सभी को इसी कीचड़ भरे रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। सोहन चौधरी ने बताया कि पुल बनते समय भी ठेकेदार को बताया गया था कि पुल उपर होने के कारण रोड पर पानी लगेगा। ठेकेदार द्वारा नाली बनाने का आश्वासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.