रांची, दिसम्बर 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी और बासारुली के बीच उरांगगाढ़ा नदी पर लगभग चार करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। बिना पूर्व सूचना के विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन का उपयोग कर पत्थर तोड़ने के दौरान, पास के खेत में धान काट रही महिलाएं बाल-बाल बच गईं, हालांकि एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिलाओं के आसपास पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े गिरने लगे, जिससे वे घबराकर जान बचाकर भागीं। किसान हरिहर महतो ने बताया कि ठेकेदार ने कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। उन्होंने रेलवे लाइन की निकटता को देखते हुए बिना सूचना विस्फोटक उपयोग पर चिंता जताई। इस संबंध में पूछने पर अरुणिमा एक्का ने बताया कि उन्हें इस तरह की सूचना प्राप्त नहीं है, परंतु मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...