पुल बनने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा: विधायक
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरास में सुखेता नाला पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने भूमि पूजन के साथ किया। विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से लगातार इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भावलखेड़ा क्षेत्र में सड़क, संपर्क मार्ग, पुलिया और सिंचाई से जुड़े कई विकास कार्य कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- पूठरी कलां-अहमदगढ़ नहर पुल मार्ग के नवनिर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता हरजीत सिंह चौहान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.