पुल पर लगाने के लिए जाली बनाने के कार्य में आई तेजी
मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। चुनार पुल पर लगाई जाने वाली सुरक्षा जाली के निर्माण कार्य में मंगलवार से तेजी आ गई। कानपुर से लोहे का ऐंगल चुनार पहुंचते ही जाली बनवाने के लिए अतिरिक्त मिस्त्री लगा दिए गए, जिससे जाली का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जा सके। अवर अभियंता अमरनाथ ने बताया कि पुल के दोनों तरफ करीब आठ सौ मीटर लंबी जाली लगवाई जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। चुनार पक्का पुल से खुदकुशी पर रोक लगाने के लिए बनवाई जा रही सुरक्षा जाली के लिए लोहे के ऐंगल की खेप मिलते ही मंगलवार से कार्य तेज हो गया। जाली बनाने के लिए ठेकेदार ने अतिरिक्त मिस्त्री भी लगा दिया है, जिससे जाली बनाने के कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जाए। लोहे की कमी के कारण रविवार को जाली बनाने का कार्य बंद कर दिया गया था। लोहा के अभाव में सोमवार को भी जाली का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.