पुल पर रोककर युवक, भाई और मां से मारपीट का आरोप
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के चमरहिया निवासी नीरज पाल ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, 28 मई की शाम गोपार क्षेत्र के चमरहिया पुल पर आरोपियों ने उसे रोककर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर आरोप है कि आरोपियों ने नीरज, उसके भाई आकाश और मां पुष्पा देवी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.