पुल पर बेकाबू बाइक, मामा- भांजे की 50 फीट नीचे गिरने से मौत; मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बिलारी/मुरादाबाद, हिटी: शहर के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नरू स्थित रेलवे ओवरब्रिज से गुरुवार देर रात दो युवक नीचे गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक बेकाबू होकर पुल की साइडर से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक पुल से करीब 50 फुट नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। सोनकपुर निवासी युवक और रामपुर के शाहबाद निवासी उसके मामा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सोकनपुर थाना क्षेत्र के गांव माठी अभनपुर नरौली निवासी विष्णु (20) बिलारी में सिलाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को विष्णु रामपुर के शाहबाद थाना के गांव भोर्गी जद्दी निवासी मनमोहन(28) को साथ लेकर बिलारी के राजा का सहसपुर में लगे मेले में गया था। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से गांव माठी अभनपुर नरौली लौट रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.