पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में कूदा छात्र, मौत
मिर्जापुर, मई 12 -- चुनार। दुकान पर मोबाइल-गमछा, ईयरफोन रखकर और चुनार के बालूघाट पुल पर बाइक खड़ी कर बीए के छात्र ने सोमवार दोपहर बाद गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने लगभग छह घंटे तलाश के बाद छात्र का शव बरामद किया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार दिया। पुलिस के अनुसार घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की है। चुनार कोतवाली के मिसिरपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय कृष्णा पुत्र ओमप्रकाश बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह मंगरहा स्थित नरोत्तम सिंह पद्म सिंह पीजी कॉलेज में पढ़ता था। कृष्णा सुबह लगभग ग्यारह बजे घर से बाइक लेकर निकला और बालूघाट पुल पर पहुंचा, जहां दुकान पर बैठकर उसने किसी से मोबाइल पर बातचीत की। यह भी पढ़ें- नमामि गंगा घाट पर डुबे दो युवक को स्थानीय नाविक एवं एसडीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.