गोरखपुर, फरवरी 28 -- कैम्पियरगंज क्षेत्र में मदरा घाट स्थित पीपा पुल पर फोटोशूट के दौरान शनिवार अपराह्न करीब 3:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। मोगलहा निवासी 17 वर्षीय हैदर अली नदी में गिरकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर पीपा पुल के पास खड़े होकर फोटो खिंचवा रहा था। यह भी पढ़ें- चोरी की गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर शराब तस्करी, गिरोह का पर्दाफाश इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे राप्ती नदी में जा गिरा। नदी में उस समय तेज बहाव था जिसके चलते वह देखते ही देखते पानी में गायब हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर करमैनी पुलिस चौकी के प्रभारी आदर्श त्रिवेदी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.