मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। बेलन बरौंधा पुल के पास रविवार को दोपहर में टायर ब्लास्ट होने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा काफी बड़ा था, लेकिन ट्रक में सवार लोग बाल-बाल बच गए। गुजरात से पटना जा रहा ट्रक जैसे ही पुल के पास पहुंचा, अचानक उसका दाए तरफ का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गया। बिहार के बक्सर निवासी ट्रक चालक शाहनवाज (43) अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। हादसे के बाद ट्रक के अंदर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- शाहबाद में गैस रीफिलिंग के दौरान धधकी मारुति वैन, बाल-बाल बचा चालक सूचना पर बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। यह तो संयोग रहा कि हादसे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.