पुल पर जाली लगवाने में तेजी लाने के निर्देश
मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाए जाने के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही जाली लगवाने के संबंध में अबतक की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। कहा है कि दो दिनों के अंदर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे शासन को अवगत कराया जा सके। खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहे चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने को लेकर अब लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी तेजी दिखाई है। पुल पर सुरक्षा जाली शीघ्र लगवाने के लिए अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव को निर्देश दिया है कि जब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई और कार्यदायी संस्था भी तय कर दी गई, तो अबतक जाली लगवाने का कार्य इतना धीमा क्यों चल रहा है? उन्होंने अधिशासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.