देवघर, मई 30 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मधुपुर-लहरजोरी पीडब्लूडी मुख्य पथ के पंदनिया और फागो गांव के बीच नदी पर बने पुल पर शुक्रवार की दोपहर को बारिश होने के बाद जलजमाव हो गया है। पुल पर जलजमाव हो जाने से इस ओर से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुल पर एक ही समय में दो वाहन के गुजरने से जलजमाव के पानी का छींटा पड़ जाता है। जिसके चलते दोनों वाहन चालक के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बताया जाता है कि पुल पर बारिश होने के बाद पानी खड़ा हो जाने से पुल जर्जर हो रहा है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। हाल ही में पुल पर रीलिंग बनाने का कार्य किया गया, लेकिन पुल पर जलजमाव को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया। इधर बारिश होने के बाद पुल पर गंदे पानी के जमाव से गंदा पानी का छींटा पड़ जाने से इस ओर से गुजरने वाले लोगो...