देवघर, मार्च 12 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मधुपुर-लहरजोरी पीडब्लूडी मुख्य पथ के लहरजोरी और नावाडीह गांव के बीच बगडोरो नदी पर बने पुल पर बुधवार को बारिश होने के बाद जलजमाव हो गया है। पुल पर जलजमाव हो जाने से इस ओर से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर एक ही समय में दो वाहन के गुजरने से जलजमाव के पानी का छींटा राहगीरों को पड़ जाता है। जिसके चलते दोनों वाहन चालक के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन दिनों रमजान के माह में रोजेदारों का भी इस ओर से आना-जाना लगा रहता है। जहां रोजेदार को जल जमाव के गंदा पानी का छींटा पड़ जाने से काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.