वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजघाट पुल पर सोमवार एक युवक अचानक गर्डर पर चढ़ गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक मूकबधिर है। उसके हाथ पर लिखे नाम और इशारों में दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। युवक की पहचान भोला, निवासी हरिशंकरपुर, मुगलसराय के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में डांट-फटकार से नाराज होकर वह राजघाट पुल पर पहुंच गया था। चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय के प्रयास से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...