फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल खंड पर स्थित पुल संख्या 136 काली नदी पर गर्डर बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी। इस पुल के सभी दस स्थानों पर गर्डर बदलने का काम किया गया। काली नदी में वर्ष भर पानी का प्रवाह रहता है। जो कि गर्डर बदलने के कार्य को लेकर चुनौतीपूर्ण था। इस कार्य को पूरा करने के लिए सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित किया गया। नदी के जल स्तर को नियंत्रित करने के बाद ही 500 टन क्षमता वाली रोड ट्रेनों को सुरक्षित रूप से नदी के तट पर उतारा गया और गर्डर बदलने की प्रक्रिया पूरी की गयी। इस कार्य के पूरा होने से अब इस रेल खंड पर ट्रेनों की गति सीमा में वृद्धि की जा सकेगी और ट्रेन परिचालन सुगम और समयबद्ध होगा। इस कार्य का नेतृत्व उपमुख्य अभियंता ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.