चतरा, मई 25 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर स्थित कर्माटांड़ के समीप बने पुल पर रविवार की देर रात एक कोल वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। जबकि पुल के समीप लगा लोहे का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे टंडवा से कोयला लेकर एक भारी वाहन कटकमसांडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कर्माटांड़ स्थित पुल के समीप तीखी मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन अनियंत्रित होकर पुल किनारे बने लोहे के डिवाइडर से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला।...