पुल निर्माण होने से लोगों को मिली राहत
श्रावस्ती, जून 28 -- रतनापुर, संवाददाता। विकास खण्ड गिलौला की ग्राम पंचायत चद्दरखा बुजुर्ग के मजरा महतव पुरवा गांव के सामने तुलसीपुर रजवाहा माइनर है। जिस पर आने जाने के लिए पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्ष 2014 में आई भयंकर बाढ़ से यह पुल टूट कर लटक गया था जिससे लोगों को आने जाने में खतरा बना रहता था। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने अपने अंकों में लगातार प्रकाशित किया था। इसके बाद पुल का मरमत कार्य करके ठीक किया गया है। जिससे पुल पर फिर से आवागमन शुरू हो गया है। 12 साल इंतजार के बाद लोग फिर से पुल पर आने जाने लगे हैं। इससे लोगों में खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.