गुमला, जून 3 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी लक्ष्मण लोहरा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सेरका सियार टोली गांव का निवासी है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मण लोहरा अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गांव के समीप चल रहे एक पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचा था। आरोप है कि तीनों ने हथियार का भय दिखाकर निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।घटना के दौरान मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीनों आरोपियों का विरोध किया। खुद को घिरता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि लक्ष्मण लोहरा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसकी गिरफ्तारी ...