बरेली, मई 9 -- कैंट थाना क्षेत्र में चौबारी के पास पुल निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में हाइड्रा के हेल्पर की मौत हो गई। लोहे का भारी जाल उतारते समय हाइड्रा का पट्टा टूटने से जाल नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में आकर हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम चौबारी के पास गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे कन्नौजिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा पुल निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान हाइड्रा से पुल का लोहे का जाल उतारते समय पट्टा टूट गया और लोहे का जाल नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर पास ही खड़ा हाइड्रा का हेल्पर 50 वर्षीय भगवानदास निवासी ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज थाना मीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.