बुलंदशहर, जून 21 -- स्याना । क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में रजवाहे पर बन रहे स्थाई पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, सिंचाई विभाग द्वारा गांव के रजवाहे पर बने पुराने पुल को तोड़कर नए स्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य अधर में लटका होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पुल निर्माण रुकने से ग्रामीणों में रोष, तीन किमी घूमकर जाने को मजबूरग्रामीणों की समस्याएं पुल निर्माण पूरा न होने से ग्रामीणों को अब लगभग तीन किलोमीटर अतिरिक्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं कई बार ग्राम...