उन्नाव, जुलाई 18 -- शुक्लागंज। गंगा नदी पर बनने वाले नए पुल का निर्माण कार्य बाढ़ के कारण कानपुर की ओर से ठप हो गया है। इसी बाधा को देखते हुए विभाग ने अब शुक्लागंज की ओर से काम शुरू कराने की रणनीति बनाई है। कार्यदायी कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर और राज्य सेतु निगम के जूनियर इंजीनियर शुक्रवार को शुक्लागंज छोर पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण सामग्री व मशीनों को कार्यस्थल तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पुल निर्माण में सबसे बड़ी बाधा रेलवे से एनओसी न मिलना। राज्य सेतु निगम के जेई कुंदन और निर्माण कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने शुक्लागंज छोर पर निरीक्षण कर वीडियो भी बनाई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से पुल निर्माण बंद प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि क्रॉसिंग के पास जिस स्थान पर समतलीकरण करक...