लखनऊ, नवम्बर 17 -- भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बिहार में प्रचंड बहुमत की गठबंधन सरकार बनाने के लिए बधाई दी। व्यापारियों ने पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल निर्माण, फैजुल्लागंज स्थित 60 फिट रोड व पुरनिया तिराहे से पक्का पुल तक जाने वाले बंधा रोड के चौड़ीकरण के लिए भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, रितेश गुप्ता, ताज ख़ान, अनुज साहू, विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुरलीधर आहूजा, अनिल गुप्ता, विजय कन्नौजिया, राजेन्द्र गुप्ता, अजय अवस्थी, नीरज गुप्ता कई व्यापारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.