दरभंगा, मार्च 6 -- केवटी। प्रखंड क्षेत्र के डलबा गांव में विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा। नागरिक विकास मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना के दौरान ग्रामीणों ने कमला मरने नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुल निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन में बैजनाथ यादव, धर्मेश यादव, सुनील यादव, शिवशंकर यादव और हरिवंश यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.