आदित्यपुर, मई 30 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पुल निर्माण की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में विधायक ने ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव में करकरी नदी पर टीकर पुल, चांडिल प्रखंड में एनएच -33 और जयदा मंदिर जाने वाले रास्ते पर पुल, कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापांग एवं संपतडीह गांव के बीच शोभा नदी पर पुल तथा नीमडीह प्रखंड के लावा में पुल निर्माण की मांग की। प्रस्तावित पुलों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री से इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश...