हरदोई, अप्रैल 22 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत चठिया ढफरापुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सीतापुर मार्ग पर प्रताप नगर पुलिस चौकी के पास सड़क एवं घरेहरा पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। पुल नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया था। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय भाजपा गोपामऊ विधायक प्रभाष कुमार ने ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार को लिखित आश्वासन पत्र भेजा है। कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। पुल निर्माण के लिए पहले से ही कार्रवाई चल रही है। विधायक के समर्थक गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि विधायक द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.