लातेहार, जून 2 -- बेतला प्रतिनिधि। क्षेत्र के कुटमू-सरईडीह मार्ग स्थित काफी महत्वपूर्ण और ध्वस्त शिवनाला पुल के नवनिर्माण के लिए विधायक रामचंद्र सिंह ने मंगलवार को भूमि पूजन किया।

पुल के निर्माण का महत्व मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि पुल के नवनिर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से सरईडीह भव्य शिवमंदिर का दर्शन करने वाले पर्यटकों को भी आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। मालूम हो कि बीते वर्ष 29 जून को हुई मूसलाधार बारिश में शिवनाला पुल पूरी से ध्वस्त हो गया था। इससे क्षेत्र के करीब 25 हजार की आबादी बुरी तरह प्रभावित थी। लोगों को कुटमू-सरईडीह आने -जाने में काफी परेशानी होती है।

भूमि पूजन में उपस्थित लोग भूमि पूजन में बेतला मुखिया मंजू देबी, कुटमू ग्राम प्रधान रामचरितर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण- विधायक समर्थक शामिल थे। ...