रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि ग्राम सेतू योजना के तहत विधायकों को पुल निर्माण कराने के लिए अधिकतम 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जाती है। राज्य सरकार के पास इस अधिकतम राशि को संशोधित कर करते हुए पुल की संख्या निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को विधायक अमित कुमार यादव के पूछे सवाल का जवाब दे रही थी। विधायक ने पूछा था कि कभी-कभी पुल की लंबाई ज्यादा होने के कारण 10 करोड़ रूपये की राशि कम पड़ जाती है। इसी सवाल-जवाब के दौरान अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से उनके विधानसभा में भी एक पुल का निर्माण नहीं हो सका। इसका कारण यह था कि पुल निर्माण योजना की लागत राशि तय अधिकतम राशि से काफी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.