पुल निर्माण की खामियों को लेकर सीएम को लिखा पत्र
देवरिया, जून 21 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल के बीम में आई दरार के मामले में क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आरोप है कि 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे पुल के निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामियों के कारण बीम में दरार आ गई है, जिसे विभाग छिपाने का प्रयास कर रहा है। अब विभाग खराब हुए बीम को तोड रहा है। क्षेत्र की खनुआ नदी पर बिहार को जोड़ने के लिए चखनी घाट पर क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण से बिहार जाने के लिए क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सेतु निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी खामियों के कारण एक बीम में दरार आ गई। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.