रायबरेली, मार्च 20 -- ऊंचाहार संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ दी जाने वाली सुविधाओं में बरती जा रही कथित लापरवाही अब ग्रामीणों के गले की फांस बन गई है। तहसील क्षेत्र के ग्राम झालाबाग और डेलोली के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड अचानक बीच में ही छोड़ दिए जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। इस समस्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाई जा रही सर्विस रोड शारदा नहर (इलाहाबाद ब्रांच) की पश्चिमी पटरी पर ग्राम डेलोली-झालाबाग तक बनाई गई है। वहीं दूसरी ओर, नहर की पूर्वी पटरी से उमरन की तरफ भी सड़क बनकर तैयार है। लेकिन बीच में शारदा नहर होने के कारण सर्विस रोड का संपर्क टूट गया है। आरोप है कि विभाग इस...