मोतिहारी, मार्च 31 -- चिरैया। निर्माण के महज छह माह बाद ही पुल ध्वस्त हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता घटिया होने के कारण पुल ध्वस्त हो गया है। जिसके कारण आम लोगों को आवागमन करने में कठिनाई हो रही है। मामला चिरैया प्रखण्ड अंतर्गत पटजिलवा गांव का है। आक्रोशित ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सुदामा सहनी ने कहा कि गांव से मोतिहारी जाने के लिए यह एक मात्र सड़क है। गांव के समीप झंझार नाला बहती है। जिस पर बना पुल पहले ही ढह गया है। आवागमन बहाल करने के लिए पंचायत की योजना से करीब 6 माह पूर्व सहायक पुल का निर्माण कराया गया था। जो ध्वस्त हो गया है। पुल का पहुंच पथ भी टूट गया है। जिसके कारण स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन करने में असुविधा हो रही है। पुल के टूटने से बरसात शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.