पुल धंसने से दर्जनों गांवों की बढ़ी परेशानी
मधेपुरा, मई 3 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता।शहर से सटे साहुगढ़ गांव जाने वाली सड़क पर बना करीब 30 साल पुराना जर्जर पुल शुक्रवार की रात क्षतिग्रस्त होने से सदर प्रखंड और गम्हरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। लोगों को वैकल्पिक मार्गों से करीब पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय कर जिला मुख्यालय आना- जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : पुल धंसने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूटापुल की स्थिति पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण शनिवार को बहुत से लोग नांव से परवाने नदी पार कर जिला मुख्यालय आवाजाही करते नजर आए। मालूम हो कि परवाने नदी पर साहुगढ़ पुल का निर्माण करीब 30 पहले कराया गया था। नदी पर पुल बनने से साहुगढ़, भेलवा, घैलाढ़, लक्ष्मीनिया, रतनपुरा आदि गांवों के लिए जिला मुख्यालय आना- जाना काफी आसान हो गया था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.