भागलपुर, मई 5 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद बिहपुर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इस इलाके के लोगों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। खासकर दूध विक्रेता, सब्जी उत्पादक और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दियारा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध और सब्जियां भागलपुर भेजी जाती थीं, जो अब पूरी तरह बाधित हो गई हैं। सोनबर्षा निवासी चंदन कुमार बताते हैं कि वे रोजाना मोटरसाइकिल से करीब दो क्विंटल दूध लेकर भागलपुर जाते थे, लेकिन पुल टूटने के बाद उनका यह काम ठप हो गया है। यही स्थिति लालू कुमार, यादव, उमेश सिंह और सुमित कुमार जैसे अन्य दूध विक्रेताओं की भी है。 यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल धंसने से फल व अनाज व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असरस्वास्थ्य सेव...