भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। शनिवार की सुबह बरारी पुल घाट से पश्चिम की तरफ दो नाव आपस में टकरा गई। पुल घाट पर यात्री को बिठाकर लकड़ी का नाव महादेवपुर घाट के लिए निकली थी। दूसरी लोहे की नाव पुल घाट की तरफ यात्री को बिठाने के लिए आ रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना में लकड़ी वाली नाव का आगे का कुछ भाग टूट गया और नुकसान हुआ। हालांकि नाव पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित रहे। बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय आसपास में ही एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी। वे तुरंत पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अलग-अलग किया गया जिसके बाद यात्री वाली नाव महादेवपुर के लिए रवाना हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...