मऊ, अप्रैल 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर तमसा नदी पर लगभग पांच दशक पूर्व बना पुल के सकरा होने पर राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के संयोजक और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर पुल का चौड़ीकरण करने की मांग किया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर भाजपा नेता ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत और वलीदपुर नगर पंचायत दोनों के बीच में पड़ने वाले तामसा नदी पुल काफी सकरा और जर्जर होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर जाम की स्थिति तमसा नदी पर बना एकल पुल के कारण उत्...