नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के रूपनगर इलाके में करीब 30 वर्ष पुराने लोहे के पुल के बीच में बैठकर महिला प्रतिदिन भीख मांगती थी। हादसे के समय वह पुल पर ही थी। अचानक इसके गिरने के कारण महिला को भागने का मौका नहीं मिला और पानी के तेज बहाव में बह गई। जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रूप नगर ब्लॉक-3 में नजफगढ़ ड्रेन पर लोहे का एक छोटा पुल बना हुआ है। इसका इस्तेमाल इलाके से पैदल गुजरने वाले राहगीर और कभी-कभार बाइक या स्कूटी वाले भी करते थे। काफी पुराना होने के कारण यह जर्जर हो चुका था। पुल कई जगह से गल भी चुका था। इसको ध्यान में रखते हुए पिछले साल से ही पुल को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.